मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 30 -- यूपी के आगरा में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। मां को गाली देने पर वो नाराज था। इसके बाद पिता के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की जिससे शव न मिले और वो बच जाए। लेकिन, अब पिता की हत्या में कमला नगर थाने से जेल गए मनीष की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसने यह सोचकर जवाहरपुल से यमुना में पिता का शव फेंका था कि लाश बरामद नहीं होगी। बुधवार सुबह ताजमहल के पीछे दशहरा घाट के पास एक शव उतराता हुआ मिला। उसकी पहचान भरत सिंह के रूप में हुई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार हरीपर्वत क्षेत्र निवासी बेबी ने अपने भाई भरत सिंह की हत्या के आरोप में भतीजे मनीष को नामजद किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले में जांच की थी। पुलिस ने जांच को दौरान कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में 26 अक्तूबर सुबह तड़के म...