नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- संजय कपूर के निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी में हिस्सा लेने के लिए अब करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका आरोप है कि संजय की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने वसीयत बदल दी है। इससे पहले संजय की मां भी कई आरोप लगा चुकी हैं। अब संजय कपूर की बहन मंधीरा का कहना है कि उनकी मां को कमरे में बंद करके जबरदस्ती दस्तखत करवाए गए थे।अनजाने में करवाए साइन संजय कपूर की 30000 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर खींचतान चल रही है। मंधीरा कपूर सीएनएन न्यूज18 से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने बताया, 'मैं वहां दरवाजा खटखटा रही थी, पता नहीं था कि क्या हो रहा है। मुझे ये पता है कि दरवाजे बंद थे। मेरी मां ने मुझे बताया। वह दुख में थीं। उन्हें नहीं पता था कि क्या हो रहा है। मैंने उनसे बात की तो उन्होंने बताया, 'मैंने किसी चीज...