बागेश्वर, मई 3 -- धरमघर वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत न्याय पंचायत रावतसेरा के माणा कभड़ा गांव में एक गुलदार मां के हाथ से चार साल के मासूम उठाकर ले गया। उस वक्त मां उसे शौच कराने के लिए शौचालय में ले जा रही थी। मां की चीख-पुकार के बाद परिवार के अन्य लोग बाहर दौड़े। खोजबीन करने के बाद पास के गधेरे में मासूम का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। माणा कभड़ा की ग्राम प्रशासक ज्योति बोरा ने बताया कि उनके गांव की किशोर सिंह की पत्नी नीलम अपने चार साल के नैतिक बोरा को शनिवार की शाम करीब आठ बजे, दस बजे शौच कराने के लिए आंगन में बने शौचालय में ले जा रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने मां के हाथ से मासूम को छीन लिया और नीचे फेंक दिया। मां की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भी बाहर आए और नीचे की और दौड़ने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.