बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। छावनी थानाक्षेत्र में फोरलेन पर सड़क पार करते समय अनियंत्रित ई-रिक्शा के नीचे दबकर मासूम की मौत हो गई। घटना छावनी थानाक्षेत्र के पूरे हिंदू गांव के सामने हुई। घटनास्थल पर ही मासूम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अयोध्या बस्ती फोरलेन पर हुए इस हादसे में दिव्यांशी (5) पुत्री अमरनाथ प्रजापति निवासी ग्राम पूरे हिंदू थाना छावनी की मौत हो गई। दिव्यांशी अपनी मां के साथ बाजार से समान खरीदने आ रही थी। फोरलेन पर पूरे हिन्दू गांव के सामने सड़क पार कर दूसरी लेन में जाते समय अनियंत्रित ई-रिक्शा उसके ऊपर आकर पलट गया, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोट आ गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने ई रिक्शा हटाकर किशोरी को निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी। छावनी पुलिस ने ई रिक्शा को अपने कब्जे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.