मधुबनी, अगस्त 12 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। मिथिला वन प्रमंडल दरभंगा के तत्वावधान की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम का आयोजन सोमवार को स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें पांच सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यकम का नेतृत्व प्राचार्य अनीश कुमार झा, वन परिसर पदाधिकारी कलुआही के अनुप कुमार एवं उप वन परिसर पदाधिकारकी खजौली ने किया। जिसमें सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को एक-एक फलदार पौधा दिया गया। इसे अपने-अपने घर पर लगाने का निदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण विषय पर विस्तार से समझाया। कहा स्वस्थ्य जीवन के लिए पेड़ का होना अति आवश्यक है। इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। सभी प्रकार के उत्सव यानि बर्थडे, मैरेजडे, पर्व त्योहार, मुण्डन, उपयनयन, शादी उत्सव में सबों को एक-एक पौधा लगाना चाहिए। सभी बच्चा पौधा पाकर खुश हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.