अररिया, मई 14 -- मातृ दिवस पर अररिया आरएस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित अररिया, निज प्रतिनिधि अररिया आरएस स्थित मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरूआत माताओं ने दीप जलाकर की। मौके पर निदेशक डा. संजय प्रधान ने कहा कि हर मां अपने बच्चों के लिए जीवन भर समर्पित रहती है। मां के त्याग की गहराई को मापना किसी के लिए संभव नहीं है और न ही अपनी मां के अमूल्य उपकारों और प्यार का ऋण चुका सकते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर मातृ सेवा का संस्कार जागृत होता है। इससे पूर्व माताओं को शॉल, बैच व बुके के अलावे फलदार पौध देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व नन्हें मुन्ने बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। छात्राओं ने माता के आंचल में, आप आए चमन में आदि गीत प्रस्तुत कर माताओं को भाव विभोर कर दिया। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.