पादरीबाजार (गोरखपुर), मार्च 19 -- गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में सोमवार की रात में सिरफिरे युवक ने मां मंजू देवी के सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। मौत के बाद घर में पसरे खून की सफाई की फिर बाहर के दरवाजे पर ताला बंद कर फरार हो गया। मंगलवार की रात में अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। ताला तोड़कर पुलिस अंदर गई तो महिला का शव पड़ा था। मृतका की बहू की तहरीर पर पुलिस आरोपित बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि पैतृक संपत्ति बेचने से मां के इनकार करने पर उसने हत्या की। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से झंगहा इलाके के ब्रह्मपुर मीठा बेल गांव निवासी राधावर दुबे बभनाथ स्थित एक शुगर मिल में नौकरी करते थे। रिटायर होने के बाद आवास विकास कॉलोनी में मकान बनवा कर रहते थे। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.