गढ़वा, फरवरी 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गईं और उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए। सर्वप्रथम मेराल प्रखंड के कुंभी निवासी मनोज कुमार सिंह ने आवेदन देते हुए कहा कि मां की मौत हो गई है, उनके बैंक खाते में जमा राशि का भुगतान कराएं डीसी साहब। उन्होंने बताया कि उनकी मां पार्वती देवी की मृत्यु हो चुकी है। उनके नाम से झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में खाता है। उनकी मां के बैंक अकाउंट में लगभग 88 हजार रुपये हैं। राशि की निकासी के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज बैंक को भी दे दिया है। उसके बाद भी बैंक की ओर से भुगतान के लिए टालमटोल किया जा रहा है। उसी तरह भंडरिया प्रखंड के सेवानिवृत्त खुपशोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.