बांदा, जून 21 -- बांदा। संवाददाता मां की डांट से नाराज किशोरी ने कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे से फांसी लगा ली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी किशोरी को शुक्रवार शाम घरेलू काम काज न करने पर मां ने डांट दिया। इससे नाराज किशोरी कमरे के अंदर घुस गई और दुपट्टा से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तों घरवालों को आशंका हुई। कमरे के अंदर पहुंचे। घरवालों ने देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.