मेरठ, नवम्बर 22 -- सरधना में सामने आया बच्चे के कथित अपहरण का मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शुक्रवार दोपहर 10 वर्षीय बच्चे के गायब होने की सूचना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला मानकर तुरंत कई टीमें गठित कर दीं। स्वॉट, क्राइम ब्रांच और पुलिस की विशेष टीमों ने बच्चे की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में जो सच्चाई सामने आई, उसने पूरे गांव के होश उड़ा दिए। जानकारी के अनुसार दबथुवा निवासी सोनिया नामक महिला ने दोपहर बाद पुलिस को फोन कर बताया कि उसका बेटा स्कूल से घर लौटते समय लापता हो गया। उसने पड़ोसी मोहित सहित चार लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप लगते ही गांव में तनाव फैल गया और पुलिस ने नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जांच आगे बढ़ी तो परतें खुलती चली गईं। सब...