गुमला, फरवरी 8 -- भरनो प्रतिनिधि। भरनो बस्ती के बाजार रोड स्थित नवनिर्मित मां काली व राधा-कृष्ण मंदिर में मंत्रोच्चार व पूरे विधान के मध्य प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ। शनिवार को अखंड हरिकीर्त्तन व भंडारे के साथ प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजन-हवन किया गया। कार्यक्रम को लेकर पूरे भरनो क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा । मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के तहत 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसका समापन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कीर्तन के दौरान भक्तजन भजन-कीर्तन में झूमते नजर आए।मंदिर परिसर में हरि नाम संकीर्तन की गूंज से वातावरण पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक बना रहा।कार्यक्रम के समापन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन कि...