सासाराम, फरवरी 13 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लिलवछ गांव में भगवती मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ हेतु शुक्रवार को जलकलश यात्रा निकाली गई। आचार्य हरिवंश पंडित के सानिध्य में इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। गाजे-बाजे के साथ जलकलश यात्रा शुरू हुई। जो यज्ञमंडप से खनिता व विश्वम्भरपुर के रास्ते होते हुए भलूनी धाम पवित्र पोखरा तक की गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरूष एवं युवाओं ने भाग लिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयघोष से आसमान गुंजायमान हो रहा था। समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ कार्यक्रम गुरुवार तक चलेगा। मौके पर पूर्व मुखिया आशा सिंह, रीता सिंह, अनिल सिंह, राकेश कुमार राय उर्फ बम सिंह, विशाल कुमार तिवारी, मुन्ना सिंह, कमलेश शर्मा, संत कुमार तिवारी, शिव हरिवंश तिवारी, डॉ. अशोक कुमार सिंह, लवलेश ...