भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर। दीपनगर चौक लाजपत पार्क में स्थापित माघी काली की श्रद्धालुओं ने सोमवार को भी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मां से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की गई। मंदिर के पुजारी विमल कुमार ने बताया कि समिति की ओर से संध्या में महाआरती एवं खिचड़ी का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मंगलवार को मां को विदाई खोईंछा देने के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...