संभल, अप्रैल 4 -- चैत्र नवरात्र के सप्तम दिवस पर मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए जिलेभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शहर के हल्लू सराय स्थित चामुंडा मंदिर, हयातनगर के चामुंडा मंदिर, चंदौसी के मूंछों वाले मंदिर और बहजोई के काली मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजन किया। भक्तों ने उपवास रखकर मां कालरात्रि की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.