बागपत, सितम्बर 29 -- नगर में शारदीय नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा भाव से नवरात्र व्रत कर दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। नगर के सभी दुर्गा मंदिर व घर में महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन के द्वारा कात्यायनी देवी की स्तुति की। रविवार को नवरात्र के छठे दिन देवी के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की साधना की गई। साधकों ने भक्ति भाव से मां का पूजन किया। शास्त्रों के अनुसार कात्यायन ऋषि की पुत्री के रूप में इनका माना जाता है। देवी की चार भुजाओं में दाहिने ओर का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा, नीचे वाला वर मुद्रा, एक हाथ में तलवार तथा एक में कमल पुष्प रहता है। आक्रामक मुद्रा में रहने वाली रतन आभूषणों से अलंकृत यह देवी सिंह पर विराजमान रहती हैं आकर्षक व्यक्तित्व की कामना के लिए भक्तों द्वारा उनकी स्तुति की जाती है। विवाह की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.