बरेली, दिसम्बर 5 -- यूपी के बरेली में मां और पति के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची युवती को उसके पूर्व प्रेमी ने रास्ते में घेर लिया और शादी करने का दबाव बनाने लगा। कहा कि मेरे साथ नहीं रहेगी तो वह दोनों को जान से मार देगा। हंगामा होते देखकर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। भमोरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने करीब महीने भर पहले फरीदपुर की युवती से शादी की है। युवती को उसका पति परेशान करता था, जिसके चलते वह घर से चली गई और स्टेशन पर परिचय के बाद इस युवक से शादी कर ली। शुक्रवार दोपहर युवती अपनी मां और पति के साथ किसी काम से कलेक्ट्रेट आई थी। इसी दौरान सूरत में काम करने वाला उसका रिश्ते का भतीजा आकाश वहां पहुंचा और कलेक्ट्रेट गेट पर युवती को घेर लिया। वह युवती पर पति को छोड़कर अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.