रामगढ़, जून 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को प्रातः काल विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रीगणेश पूजन सहित अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया गया। बतौर मुख्य यजमान विजय किशोर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी ने पूजन किया। जबकि, बतौर आचार्य धनंजय पांडेय ने पूजन करवाया। आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद 24 घंटों का अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ किया गया। अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति शनिवार को होगी। जबकि, पाठ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य धनञ्जय पाण्डेय, अध्यक्ष राकेश रंजन, सचिव राजेश यादव, कमिटी के सक्रिय सदस्य देवानंद साह, आकाश राय, विनय सिंह, गोविंद राज, जयशंकर मिश्रा, कैलाश सिन्हा, संजय सिन्हा, सुनील ठाकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.