मैनपुरी, मार्च 17 -- मांस मदिरा का सेवन करने से मना करने पर आरोपियों ने तीन लोगों को धारदार हथियार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है। आरोपी खेत में मांस-मदिरा का सेवन करते हुए गाली-गलौज कर रहे थे, जिसका विरोध किया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम टुढारी निवासी निशांत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि बीती शाम 7 बजे वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। पड़ोस के खेत में गांव का ही रणजीत मांस-मदिरा का सेवन कर गाली-गलौज कर रहा था। जब उसने मना किया तो आरोपी ने अजय, विजय, उदयवीर को बुला लिया। सभी ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने उसके सिर पर खुरपी मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जब उसका भाई बृजेश कुमार व पत्नी माला देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.