जहानाबाद, मार्च 17 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सिकरिया थाना क्षेत्र के मांदेविगहा गांव में होली की रात छापेमारी कर पुलिस ने एक बैग में बंद 22 बोतल अंग्रेजी शराब और एक बाइक को जब्त किया। अंधेरे का फायदा उठा तीन धंधेबाज भागने में सफल हो गए जिसकी पहचान कर ली गई है। एक आरोपित कलुआचक व दो मांदे विगहा गांव के निवासी बताए गए हैं। इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शराब के धंधे में लिप्त रहने वाले आरोपितों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। खबर के अनुसार सिकरिया थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि मांदे विगहा गांव स्थित एक खंडहरनुमा मकान से शराब का धंधा किया जाता है। पुलिस जब वहां गई तो गाड़ी को देखकर बाइक पर सवार तीन लोग बाइक छोड़कर गांव की सकरी गली और खेत के रास्ते भाग निकले। जब बैग को चेक किया गया तो उसमें विभिन्न ब्रांडों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.