धनबाद, फरवरी 21 -- बरोरा, प्रतिनिधि। मांडू विधायक निर्मल महतो शुक्रवार को अपने सपरिवार संग राम राज मंदिर चिटाही धाम आकर पूजा अर्चना की। इससे पहले मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंदन महतो समेत अन्य सदस्यों ने विधायक निर्मल महतो का मंदिर परिसर में स्वागत किया। विधायक ने भव्य रामराज मंदिर की निर्माण के लिए धनबाद सांसद ढुलू महतो के साथ धनबाद की जनता को धन्यवाद दिया। जिनके सहयोग से चिटाहीधाम में इतना भव्य रामराज मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि रामराज मंदिर परिसर में एक अलग ही मन को शांति मिलती है। इस मंदिर की जितनी तारीफ की जाए कम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...