रामगढ़, नवम्बर 10 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू मुखिया संघ मंगलवार को मुखियाओं के अधिकारों के हनन और व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगा। उक्त जानकारी देते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने कहा कि जनता के चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों को हनन सरकार के मानिंदो की ओर से की जा रही है। जो काम पंचायत सचिवालय में होना चाहिए वह काम प्रखंड एवं अंचल मुख्यालय में मनमाने ढंग से संचालित किया जा रहा है। जनता आज भी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय जाने के लिए मजबूर है। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में बैठे कर्मी अपने सुविधा अनुसार पंचायत को संचालित करते हैं। वह समय पर प्रमाण पत्र नहीं बनाते हें। मनरेगा योजनाओं में भुगतान वर्षों से लंबित है। जब कभी भुगतान होता है तो मनमाने तरीके से कमीशन का मांग किया जाता है। 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.