गंगापार, मार्च 19 -- मांडा में खोले गए इकलौते सरकारी क्रय केन्द्र में गेहूं विक्रय के लिए कुल 203 किसानों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन कराया है। खुले बाजार की अपेक्षा सरकारी गेहूं क्रय केन्द्र का समर्थन मूल्य कम होने के कारण खुले बाजार में गेहूं बेचना किसान अधिक पसंद कर रहे हैं। मांडा ब्लॉक के सुरवांदलापुर गांव में विपणन विभाग द्वारा इकलौता गेहूं क्रय केन्द्र खोला गया है। इस क्रय केन्द्र में गेहूं विक्रय हेतु अभी तक कुल 203 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन अभी किसी भी किसान ने क्रय केन्द्र पर अपने गेहूं का तौल नहीं कराया है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह ने जानकारी दी कि प्रति कुंतल गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य 2425 रुपये है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि खुले बाजार में आढ़तिये और गल्ला व्यापारी 26 सौ रूपये कुंतल गेहूं खरीद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.