गंगापार, जनवरी 10 -- मांडा क्षेत्र के तीस प्रतिशत किसानों का फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हो पाया है, जिससे वे किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न लाभों से वंचित हैं। ऐसे सभी किसानों से यथाशीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की गई है, जिससे वे सरकारी सुविधाओं के हकदार बने रहें। मांडा ब्लॉक के कृषि गोदाम प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि मांडा ब्लॉक के तीस प्रतिशत किसानों का अभी भी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाया है। फार्मर रजिस्ट्री न होने से ऐसे सभी किसानों का सम्मान निधि शासन स्तर पर तब तक के लिए रोक दिया गया है, जब तक उनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो जाती। फार्मर रजिस्ट्री के बिना किसान सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं के लाभ से वंचित हो जायेंगे। उन्होंने ने फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों से अपील की है कि वे यथाशीघ्र अपने किसी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.