गंगापार, फरवरी 8 -- मांडा ब्लॉक के पास से मांडा खास काली मां चौराहे व पूरे मांडा खास ग्राम पंचायत की नालियां जाम हो जाने से सड़कों पर गंदगी फैली हुई है। जबकि ब्लॉक व थाने के ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी इसी चौराहे से प्रतिदिन गुजरते हैं। मांडा विकास खंड के मांडा खास ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों के अभाव में गांव के सभी मोहल्लों व काली माँ चौराहे की नालियाँ बजबजा रही हैं। चौराहों और बाजारों में नालियों की गंदगी सड़कों पर फैली हुई है। प्रतिदिन मांडा खास स्थित सातों बहनों की मंदिर मेढ़ुली महारानी, काली माँ मंदिर व सिद्धपीठ माँ मांडवी देवी धाम पूजन के लिए तमाम महिलाएं व भक्त मांडा खास बाजार से गुजरते हैं। ब्लॉक के ठीक सामने मांडा थाने के गेट के पास बना कूड़ाघर कूड़े से भरा हुआ महीनों बजबजाता रहता है। मांडा ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.