गंगापार, जून 14 -- भाजपा द्वारा आयोजित मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत के संकल्प और 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत मांडा मंडल के कार्यशाला में भाजपा नेता योगेश शुक्ल मुख्य वक्ता के रूप में केंद्र सरकार और पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत जानकारी साझा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए 11 संकल्प रखे हैं, जिससे विकसित भारत को साकार बनाने में हम लोग भारत को विकसित देश बना सकते हैं, कर्तव्य बोध, समावेशी विकास, शून्य भ्रष्टाचार, कानून के शासन का सम्मान, गुलामी के मानसिकता से मुक्ति, संविधान का सम्मान, आरक्षण की सुरक्षा, महिला नेतृत्व का विकास, राज्य से राष्ट्र का विकास, एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसे संकल्प से हम देश को विकसित करने में सफल होंगे। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश विकसित कर...