गंगापार, जनवरी 2 -- हाटा समिति को छोड़कर मांडा के अन्य सभी सातों समितियों में यूरिया खाद न होने से किसान परेशान हैं। समितियों के डिमांड व चेक जिले में जमा हैं, लेकिन फिलहाल शुक्रवार को भी हाटा समिति को छोड़कर मांडा के अन्य सात समितियों में‌ यूरिया नहीं थी । इस समय किसानों को खेती के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है, लेकिन हाटा के अलावा मांडा के सात समितियों में कहीं भी यूरिया उपलब्ध न होने से किसान परेशान रहे। हाटा में मंगलवार को 1288 बोरी यूरिया आने की जानकारी होते ही पिछले दो दिनों से किसानों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। अन्य समितियों के परेशान किसान यूरिया की तलाश में विभिन्न समितियों के चक्कर काटते रहे। समितियों के चेक जमा हैं, लेकिन जिले से कम मात्रा में भेजी जाने वाली यूरिया आते ही खत्म हो जाती है। मझिगवां, चकडीहा, महुआरी कला, कोसड़ा कला...