रांची, फरवरी 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के तुको और नरकोपी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तुतलो में पंचायत सचिवालय भवन निर्माण का शिलान्यास शनिवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। उन्होंने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है और विकास योजनाओं की इसी शृंखला में बेड़ो में शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि जनता की मांग और जरूरत के मद्देनजर ईमानदारी से योजनाओं का चयन किया जाता है, जिससे इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ किसानों को मिल सके। उन्होंने ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण के समय गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। मंत्री ने बताया कि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा ग्रामीणों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें सिंचाई के लिए सोलर पंप, पशुपालन हेतु गाय-बकरी वितरण और मत्स्य पालन की योजन...