रांची, अक्टूबर 4 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुड़मा के पास सड़क दुर्घटना में मांडर बाजारटांड़ निवासी पिता-पुत्र नौशाद खान और हमजा खान घायल हो गए। घटना शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे की है। नौशाद खान रातू चट्टी से गैरेज बंदकर अपने पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसके आगे चल रही बोलेरो मुड़मा बगीचा के पास दाहिने टर्न ले लिया जिससे नौशाद खान की बाइक बोलेरो से टकरा गई और पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को रेफरल अस्पताल मांडर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नौशाद को रिम्स रेफर कर दिया गया। मांडर पुलिस ने बोलेरो जब्त कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.