रांची, फरवरी 1 -- मांडर, प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक सह राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रविवार को मांडर प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक योजना मद से संचालित विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान गड़मी में ग्रोटो और शेड, परयागो के मुस्लिम कब्रिस्तान में जनाजा शेड, लोयो के नीचेटोली में मकतब भवन तथा उचरी में पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला रखी गई। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज जिन योजनाओं की नींव रखी गई है, वे जनता के सम्मान, सुविधा, शिक्षा और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक योजना की अपनी उपयोगिता है, इसलिए इनके निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ...