रांची, नवम्बर 13 -- मांडर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के रांची ग्रामीण जिला के अंतर्गत मांडर इकाई में भगवान वीर बिरसा मुंडा जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता गुरुवार को आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 483 विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि अधिवक्ता सह चान्हो जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने कहा कि राष्ट्र हित में काम करनेवाले युवाओं के साथ हरसंभव सहयोग किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि ओमशंकर गुप्ता ने भी युवाओं को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा, स्वामी विवेकानंद और मां शारदा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थी परिषद शुक्रवार को प्रतियोगिता का परिणाम जारी करेगी। मौके पर निगार खान, महावीर मंडल सोशल आश्रम के अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह आ...