रांची, जनवरी 8 -- मांडर, प्रतिनिधि। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद प्रखंड में अब तक कंबलों का वितरण नहीं होने से नाराज कई मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों ने गुरुवार को सीओ चंचला कुमारी से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हर वर्ष मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों को 80-80 कंबल उपलब्ध कराए जाते थे। लेकिन इस बार भीषण ठंड में अब तक कंबल नहीं मिले हैं। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण भगत ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला मुख्यालय से पर्याप्त मात्रा में कंबल भेजे गए हैं। प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का और उप प्रमुख अमानत अंसारी ने इस स्थिति को प्रखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ठंड बीतने के बाद कंबल बांटने का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। दूसरी ओर, सीओ चंचला कुमारी ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें कंबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.