रांची, अप्रैल 30 -- मांडर, प्रतिनिधि। दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल मांडर में "एक राष्ट्र एक चुनाव" के विचार से संबंधित सभा स्कूल के निदेशक डॉ राजेश दत्त द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने एक राष्ट्र एक चुनाव से संबंधित अपने विचारों को कार्यक्रम में रखा और सभी का मार्गदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नेहा सिंह, अर्चना दत्ता ने भी एक राष्ट्र और एक चुनाव को लेकर अपने विचारों को सभी के सामने रखा और इससे होनेवाले लाभ से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन संगीता सिंह और रेहाना मैम ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...