रांची, दिसम्बर 6 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मलटोटी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक अमन कुमार और विष्णु राम घायल हो गए। घटना शनिवार की शाम पांच बजे की है। रातू के संजय कॉलोनी निवासी अमन कुमार और विष्णु राम रातू से बाइक से ब्राम्बे आ रहे थे। सूचना मिलने पर मांडर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अमन को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है जबकि उसके साथी को इलाज कर छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...