रांची, जुलाई 6 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर एलआईसी कार्यालय मांडर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना रविवार की रात लगभग आठ बजे की है। मांडर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि वृद्ध पैदल बाजारटांड़ से मांडर की ओर जा रहा था। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...