रांची, मई 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। मांडर के सकरा गांव में एक कंपनी द्वारा लगाए गए हाईटेंशन तार वाले टावर में लगे एंगल की चोरी करते पांच लोग गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार लोगों में हफीजुल अंसारी व शाहिद अंसारी (मांडर के सकरा गांव निवासी), मो रसीद अंसारी (लातेहार के चंदवा के ब्रह्मणी गांव निवासी), सुनील गंझू व बुधु गंझू (बालूमाथ के मुरगांव गांव निवासी) हैं। इनके पास से 22 गैस सिलेंडर लदा पिकअप वाहन, टावर में लगा लोहा और तीन पिकअप वाहन बरामद किए गए। डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा व ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सकरा गांव में अभिजीत ग्रुप द्वारा लगाए गए हाईटेंशन वायर टावर में लगे एंगल को चोर गैस कटर की मदद से काट कर पिकअप वैन के जरिए ले भागने की तैयारी में हैं। इसी सूचना पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.