हल्द्वानी, नवम्बर 22 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग के सभागार में शनिवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। 'आत्मबोध: स्वयं की खोज' थीम पर आधारित आयोजन में छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। 'माटी की गूंज' में गुजरात का गरबा-डांडिया, कर्नाटक का यक्षगान, महाराष्ट्र का कोली नृत्य और उत्तराखंड की नंदा राजजात की जीवंत झांकियां प्रस्तुत कर विविधता में एकता का संदेश दिया गया। शास्त्रीय नृत्य 'वंदना-देव आह्वान' ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंग्रेजी नृत्य-नाटिका 'द विजार्ड ऑफ ऑज' में डोरोथी के जरिए आत्मबोध की यात्रा को रोचक तरीके से दर्शाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. संजीव जोशी, प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उप प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा व मैनेजर इंफ्र...