लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी लखनऊ में मांझे से हुई दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पतंगबाज़ी को लेकर सख़्त कदम उठाने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी बताया कि मनोरंजन और शौक़ के नाम पर हो रही लापरवाही अब लोगों की जान ले रही है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि पतंग उड़ाने पर या तो पूरी तरह रोक लगाई जाए या फिर इसे केवल खुले और सुरक्षित मैदानों तक सीमित किया जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले राहगीर, दोपहिया वाहन सवार और आम नागरिक इस तरह की जानलेवा घटनाओं का शिकार न हों। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाइनीज़ और कांच लगे खतरनाक मांझे पर सख़्ती से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...