सहारनपुर, फरवरी 9 -- आनंद नगर पार्क में मांझे की चपेट में आकर एक चील दो दिनों से पेड़ पर उलटी लटकी रही। उसी पेड़ पर चील का घोंसला भी था, जिसमें उसके छोटे बच्चे मौजूद थे। मामले की सूचना देर रात पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर को मिली। उन्होंने तत्काल मेयर और नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर नगर निगम के उद्यान विभाग की टीम लिफ्ट वाहन के साथ मौके पर पहुंची। हेड माली शकील व टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चील को सुरक्षित नीचे उतारकर मांझे से मुक्त कराया। घायल पंखों पर दवा लगाकर पानी पिलाया, जिससे चील की जान बच सकी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चाइनीज़ मांझे पर प्रतिबंध की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...