छपरा, जनवरी 6 -- दाउदपुर (मांझी)। लौकी आमतौर पर बेल पर उगने वाली सब्जी है, जिसे लोग छत, दालान या खेतों में लताओं के सहारे उगाते हैं, लेकिन मांझी प्रखंड के गोबरहीं गांव में लौकी का एक ऐसा अनोखा और दुर्लभ पौधा देखने को मिल रहा है, जो आम और अमरूद के पेड़ की तरह खड़ा होकर फल देता है। गोबरहीं गांव निवासी उमेश यादव के दरवाजे पर लगा यह लौकी का पौधा इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। इसे देखकर लोग पल भर के लिए ठहर जाते हैं और हैरानी से इस अनोखे नजारे को निहारते हैं। करीब 20 फीट ऊंचे इस लौकी के पौधे की शाखाएं चारों ओर फैली हुई हैं, जिन पर एक दर्जन से अधिक गोल आकार की लौकियां लटकी हुई नजर आती हैं। राहगीर हों या आसपास के ग्रामीण, हर कोई इसे देखकर हैरान रह जाता है। उमेश यादव बताते हैं कि करीब 10 वर्ष पहले उन्होंने हाजीपुर के ...