छपरा, फरवरी 22 -- मांझी। मांझी के मदनसाठ गांव स्थित सभागार में रविवार को आयोजित मांझी प्रखंड जदयू अध्यक्ष के चुनाव में दो गुटों के समर्थकों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया। हंगामे को बढ़ता देख कर पार्टी के नेतृत्व द्वारा मनोनीत चुनाव पर्यवेक्षक ब्रजेश सिंह तथा निर्वाची पदाधिकारी रामकृष्ण सिंह ने सारण के एसएसपी को फोन कर मांझी तथा दाउदपुर थाना की पुलिस को बुला लिया ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। ततपश्चात सम्पन्न हुए चुनाव में पार्टी के नेता दयानन्द सिंह को सर्व सम्मति से जदयू का प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। मौके पर मौजूद जदयू के सदस्यों तथा समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर तथा पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान जिला जदयू नेता मनोज सिंह, सुनील सिंह, निरंजन सिंह, ह...