गुमला, जनवरी 19 -- रायडीह। प्रखंड के शंखमोड़ मांझाटोली स्थित गोलघर के समीप सोमवार को अल्कलाईजर जार के स्वच्छ पेयजल के उपयोग व उसके स्वास्थ्य लाभों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान अल्कलाईजर पानी पीने से होने वाले फायदे, शुद्धता और स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव की जानकारी दी गई। मौके पर अल्कलाईजर मार्केटिंग मैनेजर अविनाश कुमार, मीर मेराज, अधिवक्ता पुष्कर कुमार, जियाउल हक, महताब आलम,अधिवक्ता अजय गुप्ता, मोख्तार खान, बसीर राय, सुधा अग्रहरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...