सासाराम, जुलाई 6 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बरसात शुरू होते ही जिले के वाटर फाल पर सैलानियों के आने का क्रम शुरू हो गया है। इस क्रम में रविवार को मांझर कुंड, गीता घाट, सिकरिया व अन्य वाटर फाल पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। सबसे अधिक सैलानी मांझर कुंड पहुंचे। लेकिन, दोपहर तक सैलानियों की संख्या इतनी बढ़ गई कि कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांझर कुंड जाने वाले रास्ते में भयंकर जाम लग गया। अचानक सैलानियों की अधिक भीड़ होने के कारण घंटों महाजाम लगा रहा। सैकड़ों बाइक, स्कूटी, टोटो एवं चार पहिया वाहन जाम में फंसे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.