बस्ती, अगस्त 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में मस्तराम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 18 सूत्रीय स्थानीय कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार करते हुये क्रियान्वयन नहीं होने पर चिन्ता व्यक्त किया। कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि मांगों के सम्बन्ध में फिर से डीएम से वार्ता किया जायेगा। इसके बाद भी यदि समाधान नहीं हुआ तो संगठन आन्दोलन को बाध्य होगा। संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि नियमित पदों पर तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को स्थायी घोषित किया जाए। सेवाकाल का 10, 16, 26 वर्ष की सन्तोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों का एसीपी का लाभ मिले। विभिन्न विभागों में देर रात तक कार्यालय खोलकर कर्मचारियों से कार्य कराये जाने, लोक निर्माण विभाग के बनाय...