बिजनौर, दिसम्बर 10 -- किसान यूनियन की मासिक बैठक ब्लाक अध्यक्ष चौ.गजेन्द्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में गन्ना समिति में संपन्न हुई। इसमें किसानों की क्षेत्रीय समस्या से अधिकारियों से अवगत कराया। गन्ना प्रबंधक प्रमोद कुमार ने मिटिंग में प्रेसमड खाद पर गत वर्ष से पांच रुपये कम किया और तत्काल प्रभाव से किसानों को 20 कुंतल के टोकन कटवाने शुरू किए। ब्लॉक संबंधित समस्या को बीडीओ से अवगत कराया बीडीओ ने बैठक में किसानों को आश्वासन दिया, जल्द ही छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवा दिये जाएंगे। बिजली से संबंधित समस्याओं को एमडीओ ने बताया, जिन किसानों के घरेलु बिल गलत हैं, वह कार्यालय मे आकर ठीक करा लें। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू कनेक्शन के बिलों मे छूट का लाभ उठायें। गन्ना विशेष सचिव प्रदीप कुमार ने कहा जो भी किसान भाईयों की समस्या उनके स्तर की हैं, उस...