कटिहार, जनवरी 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के सतत मूल्यांकन पंजी एवं प्रगति पत्रक के मुद्रण से जुड़ी राशि को लेकर शिक्षा विभाग ने कटिहार समेत सभी जिलों पर शिकंजा कस दिया है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट कर दिया गया है कि निर्धारित तिथि तक मांग पत्र उपलब्ध नहीं कराने वाले जिलों को भुगतान नहीं किया जाएगा और इसकी पूरी जवाबदेही जिला स्तर पर तय होगी। कटिहार जिले से अब तक मांग पत्र परिषद कार्यालय को प्राप्त नहीं होने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। एससीईआरटी की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुषमा कुमारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद सतत मूल्यांकन पंजी ए...