प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 12 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज तहसील क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी कमी देखी जा रही है। शुक्रवार को रामापुर साधन सहकारी समिति पर इसका स्पष्ट प्रभाव दिखा। समिति पर 400 बोरी यूरिया की आपूर्ति की गई। लेकिन वहां करीब 600 किसान पहुंच गए। मांग के अनुरूप यूरिया की उपलब्धता नहीं होने से किसान परेशान है। किसान रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि धान की फसल में बालियां निकलने का समय है। इस दौरान यूरिया की जरूरत बढ़ जाती है। किसान बद्री प्रसाद के अनुसार समय पर खाद नहीं डालने से उपज प्रभावित हो सकती है। यही कारण है कि किसान यूरिया लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रशासन लगातार खाद की आपूर्ति में जुटा है। लेकिन मांग के अनुरूप यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। समिति के सचिव अविनाश दुबे ने बताया कि किसानों की संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.