बोकारो, फरवरी 23 -- इस्पातकर्मियों और ठेकाकर्मियों की लंबित मांगो को लेकर शनिवार को जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से कोक ओवेन एन्ड कोक केमिकल विभाग में काम कर रहे हजारों कर्मियों ने चेतावनी प्रदर्शन में भाग लिया। कोक ओवेन और प्लांट प्रबंधन के साथ एनजेसीएस यूनियन के प्रति अपने आक्रोश को प्रदर्शित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी ने कहा प्रबंधन आंख और कान खोलकर मजदूरों के आक्रोश को देख ले और सुन ले। कहा एक तरफ प्रबंधन इस्पातकर्मियों का 39 महीने का एरियर को देने से इंकार कर रही है। वहीं 1984 से बने इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम को बदलना नही चाह रही है। जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से 13 जूलाई को एक दिवसीय हड़ताल नोटिस पर सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय धनबाद मे प्रबंधन ने लिखित आदेश दिया था। कार्यक्रम में संयुक्...