गिरडीह, जनवरी 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर झारखंड के सार्वजनिक क्षेत्र, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक के कर्मचारी एवं अधिकारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर रहने के कारण बैंकों में ताले लटके रहे। यह हड़ताल एक सूत्री मांग पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने को लेकर किया गया था। हड़ताल के कारण गिरिडीह की लगभग सभी शाखाएं एवं प्रशासनिक कार्यालय बंद रहे। गिरिडीह में निजी क्षेत्र के बैंक भी बंद रहे। गिरिडीह में बैंक शाखाओं एवं प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष कर्मचारी एवं अधिकारियों ने विशाल रूप से प्रदर्शन किया तथा धरना के माध्यम से अपनी मांगों को अवगत कराया। हड़ताल में महिला कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन कर रहे बैंक यूनियन के नेताओं ने कहा कि इस हड़ताल के पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.