अमरोहा, नवम्बर 13 -- अमरोहा। लेखपाल संघ पदाधिकारियों ने बुधवार को आगामी 15 नवंबर को प्रस्तावित लेखपालों के प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन के संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संघ जिलाध्यक्ष सचिन यादव के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। बताया कि प्रदेश में लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लेखपाल संवर्ग की समस्याओं का समाधान नहीं होने के चलते प्रदेश कार्यक्रम के अनुसार अमरोहा की सभी तहसीलों में 15 नवंबर को समाधान दिवस में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक धरना दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बाद दिवस प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में कार्य बहिष्कार, विधायक/सांसद आवास पर प्रदर्शन, राजस्व परिषद एवं विधानसभा पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में संग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.