बागेश्वर, मार्च 17 -- सरयू नदी पर बने झूला पुल के लिए धन आवंटन करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर नगर के व्यापारी नाराज हैं। नाराज व्यापारियों ने विभिन्न विभागों को सामूहिक पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों को लोगों की समस्याओं से अब कुछ लेना-देना नहीं रह गया है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारी सोमवार को सरयू पुल तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि झूला पुल के लिए दो महीने पहले डीपीआर बन गई थी, लेकिन अभी तक धन स्वीकृत नहीं हो पाया है। इस कारण पुल की मरम्मत नहीं हो पा रही है। पुल बंद होने से कारोबार पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा होटल कारोबारियों का पानी का बिल 22 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.